(नंद किशोर)
भोपाल (साई)। देश के हृदय प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश कर चुकी है। 78 दिनों से जारी इस यात्रा का मध्य प्रदेश में दूसरा दिन है। राहुल गांधी की इस यात्रा को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।
राहुल गांधी की यात्रा लाईव देखने के लिए क्लिक कीजिए . . .
राहुल गांधी की इस यात्रा में उनकी अग्रजा प्रियंका वढ़ेरा भी शामिल हो चुकी हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भी इस यात्रा की अगुआई की और उनके निर्देश पर जगह जगह इस यात्रा के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए जा रहे हैं।
राहुल गांधी की यात्रा लाईव देखने के लिए क्लिक कीजिए . . .
कांग्रेस के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रूस्तपुर में टंटया भील की जन्मस्थली पहुंचेगी इसके उपरांत डूल्हार के गुरूद्धारे में दोपहर के भोजन की व्यवस्था रखी गई है। यात्रा का रात्रि विश्राम खरगौन जिले के खेरदा ग्राम में हो सकता है।